फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Father and brother trapped in honor killing, murder report

ऑनर किलिंग में फंसे पिता और भाई, हत्या की रिपोर्ट

Sat, 23 Apr 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Father and brother trapped in honor killing, murder report
नरैनी (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के बजरंग चौराहा (गुढ़ा कलां) में 17 वर्षीय बेटी को मौत के घाट उतारने के गुनहगार उसके पिता और भाई ही निकले। माना जा रहा है कि यह ऑनर किलिंग है। पुलिस ने पिता और भाई के विरुद्ध हत्या और शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। भाई फरार है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात देशराज राजपूत की 17 वर्षीय पुत्री रैना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने गुपचुप ढंग से घर के पास ही पशुशाला परिसर में रातोरात उसके शव को दफना दिया। पुलिस को पता ही नहीं चला। उधर, गांव में यह खबर फैली और पुलिस तक पहुंच गई। बुधवार की रात पुलिस मौके पर पहुंच गई। मुख्यालय से एसपी अभिनंदन, एसडीएम राघवेंद्र सिंह तथा सीओ नितिन कुमार घटनास्थल आ गए। इन सभी की मौजूदगी में किशोरी का शव निकाला गया। पिता देशराज का कहना था कि बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। जिस्म में चोट के निशान भी मिले। जहर की पुष्टि के लिए बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को शाम नरैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि किशोरी के पिता देशराज और उसके पुत्र धनंजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इनसेट
स्वजातीय युवक से था मिलना जुलना
नरैनी। बेटी का शव दफनाने के बाद घर के लोग ताला जड़कर लापता हो गए थे। मृतका रैना नरैनी के राजकुमार इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा थी। गांव में चर्चा है कि उसका स्वजातीय युवक से मिलना जुलना था। पिता को यह पसंद नहीं था। इस मामले में बिरादरी के लोगों की पहले पंचायत भी हुई थी। इन्हीं आशंकाओं के मद्देनजर ऑनर किलिंग माना जा रहा है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed