{"_id":"5e91fbcd8ebc3e7696670ae3","slug":"farmers-upset-due-to-crop-failure-swing-banda-news-knp55478856","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल खराब होने से परेशान किसान फंदे पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल खराब होने से परेशान किसान फंदे पर झूला
विज्ञापन
बांदा। पड़ोसी के नलकूप का पानी खेत में भर जाने पर फसल सड़ने से परेशान किसान ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस पर करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज भी बताया गया है। एक अन्य घटना में महिला ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन मानसिक कमजोर बता रहे हैं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव निवासी राजकरन शुक्ला (52) ने शुक्रवार देर रात घर से करीब 500 मीटर दूर बबूल पेड़ में रस्सी से फांसी लगा ली। शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने उसे फंदे पर लटका देखा और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुत्र विवेक शुक्ला ने बताया कि पिता राजकरन के नाम चार बीघा जमीन है।
इसमें मसूर और गेहूं की फसल बोई है। दो दिन पूर्व पड़ोसी किसान द्वारा अपना खेत सींचने के दौरान पानी उसके खेतों में भर गया। लगभग दो बीघा मसूर की फसल सड़कर नष्ट हो गई। इससे पिता तनाव में थे। उन पर डेढ़ लाख रुपये प्राइवेट कर्ज भी है। इसकी अदायगी को लेकर भी परेशान थे। उधर, ग्रामीणों के हवाले से अपर एसपी एलबीके पाल ने बताया कि बीमारी के चलते मृतक राजकरन शुक्ला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घर से शौच की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में मरका थाना क्षेत्र मुरवा खेरा गांव में शुक्रवार को दोपहर चौबी (55) पत्नी कुबेर निषाद ने घर के कच्चे कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति ने बताया कि चौबी मानसिक रूप से कमजोर थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सका।
तीन दिन पूर्व लापता युवक का शव तालाब में मिला
बबेरू। तीन दिन पूर्व घर से लापता युवक का शव तालाब में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि किसी से कोई रंजिश के बारे में नहीं बता सके। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कोतवाली क्षेत्र के राघव थोक निवासी सुरेंद्र वर्मा (20) पुत्र मलखान वर्मा का शनिवार को सुबह घर से लगभग दो किलोमीटर दूर हरदौली गांव स्थित तालाब में मिला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। भाई राकेश ने बताया कि वह 8 अप्रैल को घर से लापता हो गया था।
बताया कि सुरेंद्र वापी (गुजरात) में मजदूरी करता था। 7 माह पहले ही गांव लौटा था। होली के बाद से वह बीमार हो गया और बांदा मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा हत्या है या आत्महत्या का मामला है।