फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers should prepare bunds and ponds in the field

खेत में मेड़ और तालाब की तैयारी करें किसान

Sun, 17 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers should prepare bunds and ponds in the field
बुंदेलखंड जैविक कृषि फार्म, छनेहरा लालपुर में खेत में बनाए गए तालाब में संचित किया बारिश का पानी। - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड में वर्षा जल संचयन किसानों के लिए बेहद जरूरी है। यह उनके अच्छे दिन भी ला सकता है। बारिश का मौसम दहलीज पर खड़ा है। ऐसे में किसानों को खेतों मेें मेड़ और तालाब बनाकर बारिश के पानी को संचय करने की कवायदें शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन

यह बात बुंदेलखंड जैविक कृषि फार्म (छनेहरा लालपुर) के संचालक और प्रगतिशील किसान असलम खां ने कही। उन्होंने कहा कि खेत में मेड़ या तालाब न होने से बारिश का पानी खेत की उपजाऊ मिट्टी को बहाकर ले जाता है। पानी मिट्टी दोनों बर्बाद चले जाते है। अगर मेड़बंदी और तालाब बना लिए जाएं तो खेत का पानी खेत में ही रहेगा।
विज्ञापन

उपजाऊ मिट्टी बहने से बचेगी। इसके अलावा भूजल स्तर में सुधार होगा। खेत के तालाब में मछली, झींका पालन, मोती उत्पादन, सिंघाड़ा, मखाना आदि कृषि कार्य किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान ने किसानों से कहा है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग और खेत में मेड़बंदी व तालाब पर गंभीरता से ध्यान दें। इस बारे में कोई राय लेनी हो तो शाम 7 से 10 बजे के बीच उनके मोबाइल फोन 8085786148 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed