{"_id":"5e419ae88ebc3ee5d52228b2","slug":"farmers-jammed-the-bandana-panna-highway-banda-news-knp5438118196","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बांदा-पन्ना हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बांदा-पन्ना हाईवे किया जाम
विज्ञापन
करतल में मुख्य सड़क पर धरने में बैठकर जाम लगाए बुंदेलखंड किसान यूनियन।
- फोटो : BANDA
करतल। सरकारी केंद्रों पर धान खरीद न होने से खफा बुंदेलखंड किसान यूनियन के नेताओं का चल रहा आमरण अनशन सोमवार को सड़क जाम में बदल गया। प्रशासन की अनदेखी से खफा किसान नेताओं ने मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित बांदा-पन्ना हाईवे पर धरना देकर आवागमन ठप कर दिया। साढ़े 5 घंटे तक चले जाम के बाद मुख्यालय से पहुंचे एडीएम और अपर एसपी ने धान खरीद का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा के नेतृत्व में तीन दिन पूर्व मंडी समिति में आमरण अनशन शुरू किया गया था। मुख्य मांग यहां के किसानों का धान खरीदने की है। दोपहर करीब एक बजे किसान नेताओं ने बांदा-पन्ना हाईवे पर धरना देकर आवागमन ठप कर दिया। किसान अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते रहे। उनकी मांग थी कि डीएम और एसडीएम मौके पर आएं और धान खरीद का भरोसा दिलाएं।
कुछ देर बाद मुख्यालय से एडीएम संतोष बहादुर सिंह और अपर एसपी एलबीके पाल जाम स्थल पर पहुंचे। किसान नेताओं से उनकी हल्की नोकझोंक भी हुई। किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। धान खरीद के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। एडीएम के साथ सीओ राजीव प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर गीरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रामकिशोर शुक्ला इत्यादि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आज से खरीदा जाएगा धान
एडीएम ने भरोसा दिलाया कि मंगलवार (11 फरवरी) से करतल मंडी में धान की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अन्ना पशुओं पर भी लगाम लगाई जाएगी। इसी के बाद जाम और आमरण अनशन खत्म करने पर राजी हुए। दोनों अधिकारियों ने किसान नेताओं को फल खिलाकर शाम साढ़े 5 बजे जाम और अनशन खत्म कराया।
किसान नेताओं में लक्ष्मीकांत, राकेश कुमार साहू, शांति रैकवार, गुलाबरानी विश्वकर्मा, सुशीला रैकवार, प्रताप सिंह, रामबाबू पाठक, राजाभइया लोधू, बबलूे गुप्ता, संतोष उपाध्याय, रामविशाल, कमल सिंह, गुमान सिंह, मुन्ना पटेल प्रधान आदि शामिल रहे।

जाम स्थल में तैनात पुलिस बल।- फोटो : BANDA