फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers blocked the road due to non-availability of fertilizers, demanding suspension of the secretary

Banda News: खाद न मिलने पर किसानों ने लगाया जाम, सचिव को निलंबित करने की मांग

Wed, 03 Dec 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 03 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the road due to non-availability of fertilizers, demanding suspension of the secretary
फोटो - 15 खाद के लिए लाइन में बैठे किसान। संवाद - फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।
पैलानी। यूरिया खाद के लिए मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में किसान बी पैक्स सोसाइटी पहुंचे लेकिन सचिव की हीलाहवाली से 12 बजे तक वितरण शुरु नहीं हो सका। इससे नाराज किसानों ने जाम लगाकर नारेबाजी की। जानकारी मिलने पर सीओ सदर मौके पर पहुंचे और उनके हस्तक्षेप के बाद करीब ढ़ाई बजे वितरण शुरु हो सका। किसानों ने सचिव पर आरोप लगाते हुए निलंबित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सिंधन कला गांव में स्थित बी- पैक्स सोसाइटी में सचिव रामभवन यादव की लापरवाही से किसानों में नाराजगी है। किसान विजय पाल सिंह, नंदू सेंगर, महेंद्र गौर, उमेश सिंह, शिवदर्शन सिंह, गोलू मिश्रा, रमेश कुमार, रामबाबू आदि ने बताया कि यूरिया के लिए सोमवार को टोकन बांटे गए थे। मंगलवार की सुबह छह बजे से किसान खाद के लिए बी- पैक्स में लाइन लगाकर खड़े हो गए लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बार-बार सचिव से वितरण के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने नहीं सुना।
विज्ञापन

इससे नाराज किसानों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन खड़े हो गए और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। बाद में मामले की जानकारी होने पर सीओ सदर राजवीर सिंह, तहसीलदार राधेश्याम सिंह, नायब तहसीलदार वेदप्रकाश, थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने सचिव को फटकार लगाते हुए तत्काल खाद वितरण के लिए निर्देशित किया। वहीं अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
पूर्व में भी निलंबित हो चुके हैं सचिव
बी-पैक्स के सचिव रामभवन यादव की कार्यशैली से ग्रामीण काफी दिनों से परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी सचिव की लापरवाही से किसानों को खाद नहीं मिल पाई थी। इसकी शिकायत तत्कालीन एसडीएम शशि भूषण मिश्रा से की गई थी। इसके बाद डीएम ने उनको निलंबित किया था। किसानों ने मंगलवार को हुई अव्यवस्था के लिए सचिव रामभवन व प्रभारी हरिशंकर को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके निलंबन की मांग की है।

फोटो - 15 खाद के लिए लाइन में बैठे किसान। संवाद

फोटो - 15 खाद के लिए लाइन में बैठे किसान। संवाद- फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।

फोटो - 15 खाद के लिए लाइन में बैठे किसान। संवाद

फोटो - 15 खाद के लिए लाइन में बैठे किसान। संवाद- फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed