फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers angry for electricity

बिजली के लिए किसानों का गुस्सा फूटा

Mon, 20 Aug 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 20 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry for electricity
गुरेह गांव में बिजली संकट के विरोध में मुख्य सड़क पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बिजली आपूर्ति ठप होने से धान की सूख रही फसल पर किसानों का गुस्सा सड़कों पर आ गया। हाइवे पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। तमाम यात्री वाहन घंटों फंसे रहे। बिजली और पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिलाकर लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म कराया।  

विज्ञापन


बड़ोखर ब्लाक के गुरेह गांव में सोमवार को किसान भड़क उठे। बांदा-सिंहपुर मार्ग पर पेड़ की झाडिय़ां डालकर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के विरुद्ध नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि लगभग एक माह से बिजली आपूर्ति बुरी तरह बाधित है। रात में बार-बार ट्रिपिंग से नलकूप नहीं चल पा रहे। कोई फाल्ट न होने पर भी आपूर्ति बंद रहती है। नलकूप न चलने से धान की फसल सूख रही है। गर्मी और मच्छर नींद उड़ाए हुए हैं। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।  
विज्ञापन


जाम सुबह लगभग साढ़े 9 बजे शुरू हुआ। कई यात्री बसें, टेंपो व अन्य वाहन फंसे रहे। लगभग एक घंटे बाद बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी और कोतवाली नगर पुलिस ने पहुंचकर किसानों को बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने का भरोसा दिलाया। इसी के बाद जाम खत्म हुआ। किसान बिंदु कुमार ने बताया कि आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई तो पुन: आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed