फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer who went to water his field died due to cold

Banda News: खेत में पानी लगाने गए किसान की सर्दी से मौत

Mon, 01 Jan 2024 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to water his field died due to cold
नरैनी। खेत में पानी लगाने गया किसान सर्दी की चपेट में आ गया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंंचाया। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रधान ने घटना की सूचना तहसील को दी है।कांलिजर थाना क्षेत्र के साहपाटन अंश कुइयाकगर निवासी भूरा निषाद (65) अपने खेतो में गेहूं की फसल लगाए हुए था। रविवार को शाम खेत में पानी लगाने गया था। खेत से लौटने के बाद घर में स्नान किया। थोड़ी देर बाद सीने में दर्द हुआ। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भांजे संजय निषाद ने बताया कि शाम को खेत से लौटने के बाद वह सर्दी की चपेट में आ गए थे। पांच बीघे खेत में गेहूं की फसल लगाए थे। एक पुत्र रामसुमन है। प्रधान राजकुमार पटेल ने घटना की सूचना लेखपाल रामकिशोर वर्मा को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed