{"_id":"65b697d981844708d7028ae8","slug":"farmer-missing-from-field-jam-created-banda-news-c-12-1-knp1080-561818-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत से किसान लापता, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत से किसान लापता, जाम लगाया
विज्ञापन
सरैंया। मानिकपुर थाना अंतर्गत गढ़चपा गांव के भौंठी पतेरिया पुरवा निवासी एक किसान शनिवार की शाम को खेत से लापता हो गया। जिस पर कार्रवाई को लेकर पीडि़त परिवार व ग्रामीणों ने रविवार की शाम को सरैंया कस्बा में कर्वी-मानिकपुर रोड राजापुर तिराहे में जाम लगा दिया है।
गढ़चपा भौंठी पतेरिया पुरवा निवासी बच्चा (40) शनिवार की शाम को अपने खेत गया था। जहां पर चना की फसल लगी हुई थी। उसकी रखवाली करते समय लापता हो गया। इसी बात से नाराज पीडि़त परिवार व ग्रामीण कर्वी-मानिकपुर मार्ग में जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस इस मामले में हीलाहवाली कर रही है।
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभु यादव ने बताया कि आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए है। किसान की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगा दी है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -