फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer injured in road accident dies in district hospital

Banda News: सड़क हादसे में घायल किसान की जिला अस्पताल में मौत

Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in road accident dies in district hospital
बांदा। बाइक की टक्कर से घायल किसान की 10 दिन बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (45) छह दिसंबर को शाम सात बजे अपने खेत से घर जा रहा था। जूनियर हाईस्कूल परसौड़ा के पास पीछे से आई बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर घायल हो गया था। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।

रविवार को सुबह 11 बजे उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वीरेंद्र के भाई अवधनारायण ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। अविवाहित था। उसके हिस्से में चार बीघा जमीन थी। वह खेती किसानी करता था। तिंदवारी थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed