फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer dies in fight with e-rickshaw driver

Banda News: ई रिक्शा चालक से मारपीट में किसान की मौत

Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 04 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in fight with e-rickshaw driver
बांदा/बबेरू । बटाई के खेत से पानी लगाकर लौट रहे किसान का शराब के नशे में तीन भाइयों से विवाद हो गया। उन्होंने किसान पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में सिर में चोट आने से किसान गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

उसे गंभीर हालत में बबेरू सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज होने पर उसने कोतवाली बबेरू में तीनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर गैर इरादतन हत्या की धारा और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के सया गांव निवासी रामनरेश (40) बटाई में दो बीघा खेत बबेरू कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव में लिए हुए है। वह रविवार को दोपहर तीन बजे खेत में पानी लगाने गया था। वहां से पानी लगाकर वह वापस लौट रहा था। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अन्नपूर्णा ढाबा के पास एक पान की दुकान पर उसने शराब के नशे में वहां से जा रहे साथी गांव निवासी ई रिक्शा चालक रामबाबू को बुलाया और गांव चलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर रामबाबू ने उसे रिक्शा से ले चलने से मना कर दिया। जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रामबाबू के दो भाई सोनू और सुंदर वहां आ गए। तीनों भाइयों ने रामनरेश को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से वारकर गंभीर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को होने पर पुलिस ने घायल रामनरेश को बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया।
वहां घायल ने तीनों हमलावर भाइयों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट और एससीएसटी एक्ट में आरोपी तीनों भाइयाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोनू और सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, कुछ देर बाद रामनरेश की हालत बिगड़ गई। जिस पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक रामनरेश के परिजनों ने बताया कि वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। पत्नी सुनीता है।

बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि मृतक नशे में था। उसने ई रिक्शा चालक को बुलाया था। न आने पर विवाद हुआ था। घायल की तहरीर पर तीन भाइयों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम् रिपोर्ट आने पर गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed