फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer dies due to cold, 10 more recruited

Banda News: ठंड से किसान की मौत, 10 और भर्ती

Sun, 28 Jan 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to cold, 10 more recruited
बांदा। कड़ाके की सर्द में खेत में पानी लगाने गए किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं अन्य क्षेत्रों में भी ठंड की चपेट में आने से 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में ज्यादातर मरीज ठंड लगने के आ रहे हैं।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के श्रृंगार थोक निवासी सुख सागर (42) रविवार की सुबह खेत में पानी लगाने गया था। तभी उसे ठंड लग गई। सीने में दर्द होने पर परिजन उसे बबेरू सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अविवाहित था, तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता भूपाल सिंह की छह बीघा जमीन में खेती किसानी करता था। उसने किसान क्रेडिट कार्ड से बबेरू के इंडियन बैंक शाखा से एक लाख रुपये का लोन भी लिया था। उसके बड़े भाई हरिशंकर की 12 साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजन ठंड से मौत होने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल में जारी गांव की शिवकांति (40), जमुनी पुरवा निवासी कल्लू (14), मर्दननाका निवासी कौशल (40), जमालपुर निवासी रानी (25), परसौड़ा गांव निवासी अनामिका (40), कमलखेड़ा खरेला गांव निवासी शिवपाल (45), कालिंजर निवासी बिहारी (65), शंकर नगर निवासी गिरजा (95), फतपुरवा गांव निवासी शंकुतला (25), बाबूलाल चौराहा निवासी मोहम्मद रफीक को भर्ती कराया गया है। इन सभी को ठंड से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में इलाज किया गया। वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि इस मौसम में ज्यादातर मरीज ठंड लगने के आ रहे हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed