{"_id":"6577ff1e9b428165f20dda3f","slug":"farmer-dies-after-getting-stuck-in-rotavator-banda-news-c-212-1-bnd1002-5187-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत
Tue, 12 Dec 2023 12:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
बबेरू। रोटावेटर में चढ़ते समय पैर फंस जाने से किसान की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। किसान केत पर जोताई का काम कर रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के सातर गांव निवासी शुभम सिंह (20) रविवार की देर शाम खेत में ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर जोताई कर रहा था। तभी वह रोटावेटर में पैर रखकर ट्रैक्टर में चढ़ने लगा। इस बीच चालक ने रोटावेटर चला दिया, जिससे शुभम का पैर फंस गया और उसकी मौत हो गई। चाचा राजबहादुर ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। अविवाहित था।
मां साधना सिंह ने बताया कि शुभम प्रयागराज में रहकर पढ़ाई भी करता था। बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि रोटावेटर में फंसकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।