फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer died due to tempo collision

Banda News: टेंपो की टक्कर से किसान की मौत

Mon, 06 Mar 2023 04:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer died due to tempo collision
देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव में हादसा
विज्ञापन

ग्रामीणों ने टेंपो चालक को दौड़ाकर पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। टेंपो की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत हो गई। खेत से घर जाते समय हादसा हुआ। ग्रामीणों ने टेंपो चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी शिव गोपाल सिंह उर्फ चुन्नू (70) सोमवार की सुबह खेत से घर जा रहे थे। रास्ते में बांदा से बबेरू जा रहे टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे किसान उछलकर दूर जा गिरा। टक्कर मारने के बाद टेंपो भी पलट कर उसी के ऊपर जा गिरा। टेंपो के नीचे दबने और सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। भागने का प्रयास कर रहे टेंपो चालक राजा साहू को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन

भतीजे निरंजन सिंह ने बताया कि चून्नू अविवाहित थे। उनके नाम छह बीघा जमीन है। खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। खाना खाने घर आते-जाते थे। इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed