फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer and woman killed in truck collision

ट्रक की टक्कर से किसान और महिला की मौत

Thu, 20 Oct 2022 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Farmer and woman killed in truck collision
बांदा। नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक चला रहे किसान की मौत हो गई। पीछे बैठी महिला की भी जान चली गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक किसान अतर्रा जाने की बात कहकर घर से अकेले निकला था। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
सीमावर्ती महोबा जिले के खरका (कबरई) गांव निवासी ज्ञान सिंह (50) मंगलवार की शाम बाइक से अतर्रा आ रहे थे।
उनके साथ करीब 35 वर्षीय महिला भी थी। बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में अतर्रा के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक दूर जा गिरी।
ज्ञान सिंह और बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
चालक ट्रक लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त न होने से उसका पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद होगा।
विज्ञापन

भाई रज्जन सिंह ने बताया कि चार भाइयों में दूसरे नंबर के ज्ञान सिंह घर से अतर्रा जाने के लिए कहकर निकले थे। उनके साथ महिला कैसे आई? इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न ही उसकी पहचान हो पाई है। वह खेतीबाड़ी करके परिवार पाल रहे थे। एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुलिस का कहना है कि महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया है। डिटेल निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed