{"_id":"6616def9eb0cbbd870047704","slug":"eyes-became-moist-during-the-last-iftar-eid-ul-fitr-today-banda-news-c-212-1-sknp1006-109132-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आख़िरी इफ्तार में आखें हुईं नम, ईदुल फितर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आख़िरी इफ्तार में आखें हुईं नम, ईदुल फितर आज
विज्ञापन
बांदा। ईदुल फितर (ईद) की नमाज गुरुवार (11 अप्रैल) को अदा की जाएगी। मुख्य नमाज शहर की ईदगाह में सुबह आठ बजे होगी। देर रात तक ईदगाह व मस्जिदों में इंतजाम किए जाते रहे। हर जगह पुलिस तैनात रहेगी।
बुधवार को रमजान माह के 30 रोजे पूरे हो गए। आखिरी इफ्तार में तमाम रोजदारों की आंखों से आंसू टपक पड़े। उधर , देर रात तक ईद के लिए खरीदारी चली। बुधवार को सूरज ढलते ही शव्वाल माह का चांद नजर आते ही रमज़ान विदा हो गया और शव्वाल माह की आमद हो गई। तरावीह की विशेष नमाज़ पर भी ब्रेक लग गया। ईदगाह व नवाबी जामा मस्जिद प्रबंध समिति अध्यक्ष/ मुतावल्ली डा. शेख सादी ज़मां ने अपनी देखरेख में देर रात ईदगाह में नमाज के लिए बिछाई, लाउडस्पीकर आदि के इंतजाम कराए। शहर में लगभग दो दर्जन अन्य मस्जिदों में भी अलग- अलग समय पर सामूहिक नमाज होगी। हाथीखाना रब्बानिया मस्जिद सहित कुछ मस्जिदों में भीड़ के मद्देनजर हो शिफ्टों में नमाज होगी। सड़कों पर नमाज से परहेज किया जा रहा है।
बुधवार को शाम से ही शहर समेत अतर्रा, नरैनी, बबेरू, तिंदवारी ,बदौसा, जसपुरा, पैलानी आदि कस्बों के बाजारों में ईद की खरीदारी शुरु हो गई। शहर में यह आधी रात के बाद तक जारी रही। कालवनगंज स्थित शेख सरवर की मस्जिद में भी काफी संख्या में नमाजियों के इकट्ठा होने के मद्देनजर खास बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
बांदा शहर की ईदगाह व अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज का वक़्त-
ईदगाह (नेशनल हाईवे चौराहा) - 8 बजे
शेख सरवर मस्जिद (कालवनगंज) - 7:45 बजे
रब्बानिया मस्जिद (हाथीखाना) - 7:30 बजे
मरकज मस्जिद (कोतवाली रोड) - 8:30 बजे
केवटरा ईदगाह (कटरा) - 9:30 बजे
बोडे की मस्जिद (कोतवाली के सामने)- 8:15 बजे
गौसिया मस्जिद (जिला परिषद चौराहा) - 7:30 बजे
गुलाब बाग मस्जिद (खाईपार) -7:30 बजे
पीरा की मस्जिद (अलीगंज) - 7:45 बजे
जिन्नातों वाली मस्जिद (डा. रफीक के पास) - 7: 45 बजे
जरैली कोठी मस्जिद (दरगाह) - 8 बजे
ऊंट मोहाल मस्जिद(मर्दननाका) - 8 बजे
अमानिया मस्जिद (आजाद नगर) - 8 बजे
करहिया कुआं मस्जिद (बलखंडी नाका) - 7: 30 बजे
बेगम की मस्जिद (छावनी) - 7 बजे
लाठी मोहाल मस्जिद (बाजार)- 8: 30 बजे