{"_id":"66edccf2635f33b0c80cba66","slug":"extortion-was-demanded-from-a-student-who-went-to-meet-his-friend-he-was-beaten-up-report-was-filed-against-two-banda-news-c-212-1-bnd1005-115876-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दोस्त से मिलने गए छात्र से मांगी रंगदारी, मारपीट, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दोस्त से मिलने गए छात्र से मांगी रंगदारी, मारपीट, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। दोस्त से मिलने उसके घर गए इंटर के छात्र से दो हजार रुपये रंगदारी की मांग की न देने पर उसे जबरन गाड़ी में लादकर ले जाने लगे। दोस्त ने विरोध किया तो उस पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। दोनों को धमकी दी कि अगर शिकायत की तो गले में पेचकस घुसेड़ देंगे। मामा की तहरीर पर दो आरोपियों पर रंगदारी वसूलने और जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा केन रोड निवासी आशीष सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका भांजा बिजली खेड़ा निवासी अभिषेक (16) अपने सहपाठी तिंदवारी रोड गंगानगर निवासी आदित्य पाल से मिलने 16 सितंबर को उसके घर गया था। तभी बाबा तालाब निवासी दो युवकों ने उनके भांजे से दो हजार रुपये रंगदारी मांगी। नहीं दिए तो उसे जबरन गाड़ी में डालने लगे। तभी उसके सहपाठी आदित्य ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसके ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
इस बीच वहां पड़ोसी आ गए तो दोनों वहां से भाग निकले। बताया कि उसका भांजा सेंट जेवियर्स का इंटर का छात्र है। आरोपी वहीं के निवासी हैं। उनका भांजा 19 सितंबर को मासिक पेपर देने गया तो दोनों आरोपियों ने उसे फिर से मारा पीटा और रंगदारी मांगी। अधिवक्ता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।