{"_id":"6af5fc7452fc6afb7500f8ce","slug":"extension-of-time-till-30th-for-repair-of-badausa-atra-platform-banda-news-c-212-1-bnd1020-154614-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बदौसा-अतर्रा के प्लेटफार्म की मरम्मत के लिए 30 तक की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बदौसा-अतर्रा के प्लेटफार्म की मरम्मत के लिए 30 तक की मोहलत
विज्ञापन
- रेलवे ने निर्माण में खामी मिलने पर ठेकेदार पर लगाया 20 लाख का जुर्माना
- 33 रुपये लाख की वसूली, दोबारा निर्माण का खर्च भी एजेंसी को उठाना होगा
बांदा। झांसी-मानिकपुर रेल दोहरीकरण परियोजना के तहत बदौसा और अतर्रा स्टेशनों पर बनाए गए प्लेटफार्मों की बदहाली अब रेलवे के लिए सिरदर्द बन गई है। बारिश में मिट्टी खिसकने से दोनों स्टेशनों के प्लेटफार्म को नुकसान पहुंचा था। रेलवे ने निर्माण कार्य में लापरवाही मानते हुए संबंधित कंपनी पर आर्थिक कार्रवाई की है। कंपनी संचालक मधुसूदन अग्रवाल पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। पहले किए गए भुगतान में से 33 लाख रुपये वापस लिए गए हैं।
क्षतिग्रस्त हिस्सों को फिर से तैयार करने की पूरी जिम्मेदारी कंपनी को सौंपी गई है। इसके लिए कोई अतिरिक्त धनराशि नहीं मिलेगी। अगले भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है। करीब 4329 करोड़ रुपये की झांसी-मानिकपुर और खैरार-भीमसेन रेल दोहरीकरण परियोजना में बदौसा स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर दो बनाया गया था। 493 मीटर लंबे और 10 मीटर चौड़े इस प्लेटफार्म की मिट्टी पहली ही बारिश में जवाब दे गई। 25 जुलाई के आसपास हुई बारिश के बाद इसका हिस्सा नीचे बैठ गया था। जांच के बाद रेलवे ने प्रभावित भाग को हटाकर नए सिरे से काम कराने का फैसला किया। करीब 250 मीटर लंबाई और चार मीटर चौड़ाई का हिस्सा तोड़ दिया गया है। यहां दोबारा निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जीएसबी (ग्रेन्युलर सब बेस) की परत बिछाई जा चुकी है। अतर्रा स्टेशन पर भी इसी तरह क्षतिग्रस्त प्लेटफार्म को दुरुस्त कराया जाना है।
-- -
वर्जन
बदौसा और अतर्रा स्टेशन के प्लेटफार्मों को दुरुस्त करने के लिए 30 नवंबर तक की समय सीमा तय की गई है। निर्माण एजेंसी को निर्धारित अवधि में काम पूरा करना होगा। कंपनी पर जुर्माना लगाने के साथ 33 लाख की रिकवरी भी की गई है।
विज्ञापन
-डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे प्रयागराज