{"_id":"68360475de6a6dc9f90dd006","slug":"explanation-sought-from-ad-basic-and-district-youth-welfare-officer-banda-news-c-212-1-bnd1004-127215-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एडी बेसिक व जिला युवा कल्याण अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एडी बेसिक व जिला युवा कल्याण अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त ने मंगलवार को शाम अपने कार्यालय में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य जल्द पूर्ण करने की नसीहत दी। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अपर निदेशक बेसिक और जिला युवा कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
मंडलायुक्त अजीत कुमार ने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए सभी प्रमुख स्थानों पर स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था करें। बेवजह बिजली कटौती न की जाए। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाएं। महोबा व चित्रकूट में फैमिली आईडी बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। आईजीआरएस के प्रकरणों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने पर जोर दिया।
उन्होंने अपर निदेशक बेसिक शिक्षा व जिला युवा कल्याण अधिकारी के बिना कोई सूचना अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और दो दिन में स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सड़कों व विद्युत उप केंद्रों के निर्माण का कार्य भी जल्द पूर्ण कराने को कहा। ग्राम पंचायतों में सूखे तालाबों को भरे जाने तथा खुरहंड में ट्यूबवेल को एक सप्ताह में ठीक कराने के लिए कहा। डीएम बांदा जे.रीभा, चित्रकूट डीएम शिवशरण अप्पा जीएन, हमीरपुर डीएम घनश्याम, महोबा डीएम गजल भारद्वाज, संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद कुमार सहित सभी सीडीओ व मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।