फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Explanation sought from 11 secretaries on delay in housing construction

आवास निर्माण में देरी पर 11 सचिवों से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 05 Jun 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 11 secretaries on delay in housing construction
बांदा। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास निर्माण में देरी पर जिला परियोजना निदेशक (ग्राम्य विकास अभिकरण) आरपी मिश्रा ने बबेरू और बड़ोखर खुर्द ब्लाक के 12 ग्राम विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बबेरू ब्लाक के ग्राम पंचायत अछाह के सचिव भवानी सिंह, औगासी के श्रीकांत गुप्ता, देवरार के अजय सिंह व कुंवर पाल, निभौर के चंद्रराज और बड़ोखर खुर्द ब्लाक में मोहन पुरवा की सचिव पुष्पा पटेल, दुरेड़ी के अमीनुद्दीन, छनेहरा लालपुर के आनंद कुमार यादव, लुकतरा के लक्ष्मी प्रसाद यादव, मवई बुजुर्ग के कोमल सिंह व गंछा की पुष्पांजलि शामिल हैं।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने नोटिस में कहा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में वर्ष 2019-20 में स्वीकृत पीएम आवासों में 20 से अधिक अधूरे हैं, जबकि लाभार्थियों को तीसरी किस्त भेजी जा चुकी है। आदेशों के बाद भी सचिव आवास निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे शासन स्तर पर जिले की छवि खराब हो रही है। दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। चेतावनी दी कि निर्देशों का अनुपालन न होने पर संबंधित सचिव के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed