{"_id":"5a5a55034f1c1bd9408b4b1d","slug":"executioners-not-allowed-makar-sankranti","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारियों ने नहीं मनाई मकर संक्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारियों ने नहीं मनाई मकर संक्रांति
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अनशन स्थल पर प्रतीकात्मक मुर्गा बनकर विरोध जताते अनशनकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन समेत पांच मांगों को लेकर स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर अनशन कर रहे आंदोलनकारियों ने शनिवार को विरोध स्वरूप मकर संक्रांति नहीं मनाई। इतना ही नहीं अनशन स्थल पर ही खुद मुर्गा बनकर शोक दिवस मनाया।
विज्ञापन
आंदोलनकारी ऊषा निषाद, आशीष सागर, अरुण शुक्ला, रामराज, बुद्धि विकास, रामस्वरूप सिंह, रामबाबू यादव, प्रेमचंद्र, देवेंद्र मिश्रा, वेद प्रकाश गुप्ता, रामकुमार आदि ने कहा कि स्थानीय विधायक व नेताओं के महिमा मंडन में अधिकारी अपनी छवि खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी में डीएम का तबादला हुआ। सपा के समर्थन पर आभार जताते हुए अन्य संगठनों से भी साथ आने को कहा। ऊषा निषाद ने कहा कि 15 जनवरी से आमरण अनशन करेंगे। आज मुर्गा इसलिए बने कि प्रशासन ने उन्हें नकारात्मक और व्यवस्था विरोधी मान लिया है। जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य को बचाया जा रहा है।
विज्ञापन