फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Even on the ninth day the police's hands are empty, businessmen have not been arrested

Banda News: नौवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली, कारोबारियों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Even on the ninth day the police's hands are empty, businessmen have not been arrested
बांदा। तीन युवतियों से दुष्कर्म के आरोपी तीनों कारोबारियों को पुलिस नौ दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस मामले में शुरू से ही पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। पुलिस चाहती तो आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर सकती थी, जिस दिन युवतियों के महिला दरोगा की मौजूदगी में बयान दर्ज हुए थे। पुलिस का दावा है कि एसओजी समेत तीन टीमें आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस बीच आशंका है कि आरोपी शहर से बाहर चले गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन

शहर की तीन युवतियों ने 22 मार्च को कोतवाली में शहर के ही तीन कारोबारी ऑटो पार्ट्स विक्रेता आशीष अग्रवाल, गुटखा व्यवसायी स्वतंत्र साहू और ठेकेदार लोकेंद्र सिंह चंदेल के खिलाफ यौन शोषण, दुष्कर्म, ब्लैकमेल की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को नौ दिन बाद भी पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। हालांकि, युवतियों को कारोबारियों के पास भेजने वाले नवीन विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने विवेचना में मानव तस्करी की धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पुलिस की सुस्त कार्यशैली के चलते दुष्कर्म के आरोप में फंसे कारोबारी अरेस्ट स्टे के लिए कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गंभीर मसले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। इसी कारण गिरफ्तारी में देरी हो रही है। पुलिस आरोपियों को के खिलाफ न्यायालय में मजबूत साक्ष्य रखना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-तीन युवतियों से दुष्कर्म के मामले में अरेस्ट स्टे मिलना मुश्किल है। आरोपियों की भलाई इसी में है कि वह पुलिस के सामने सरेंडर कर दें। अगर कोर्ट में सरेंडर करते हैं, तो पुलिस अरेस्ट रिमांड लेकर पूछताछ करेगी। हालांकि, इसकी नौबत नहीं आएगी। पुलिस जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

-शिवराज,अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा।
--
पेन ड्राइव में है नौ वीडियो क्लिप
सूत्रों के मुताबिक पीड़ित युवतियों ने पुलिस को जो पेन ड्राइव दी है, उसमें पर्याप्त सुबूत हैं। बताया जा रहा है कि नौ वीडियो क्लिप में कारोबारियों की करतूत कैद है। एक वीडियो क्लिप में एक जोड़ा और दूसरे क्लिप में दूसरा जोड़ा है। पेन ड्राइव को बतौर साक्ष्य पुलिस ने केस डायरी में रखे हैं। इन क्लिप से ही घटनास्थल की पुष्टि नवीन के घर की हो चुकी है। विवेचक सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि घटनास्थल पुष्ट होने और युवतियों के बयान पर ही नवीन विश्वकर्मा को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। विवेचना में मानव तस्करी की भी धारा बढ़ाई गई है। मजबूत साक्ष्यों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed