Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Even an 85-year-old woman did not receive fertilizer.

Banda News: 85 साल की वृद्धा को भी नहीं मिली खाद

Mon, 02 Nov 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Even an 85-year-old woman did not receive fertilizer.
फोटो-4-दुजिया देवी। संवाद
बांदा/अतर्रा/करतल। रबी की बोआई के लिए डीएपी खाद की उपलब्धता किसानों के लिए मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

अतर्रा में 85 साल की वृद्धा सुबह नौ बजे से खाद के लिए लाइन में लगी रहीं, लेकिन उन्हें सिर्फ दो बोरी यूरिया मिली। डीएपी नहीं मिलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। उधर, समितियों में ताले लटके हैं तो कहीं खाद का स्टॉक होने के बावजूद वितरण नहीं हो रहा।
अतर्रा के अनथुआ के अंश कोटर निवासी 85 वर्षीय किसान दुजिया सोमवार सुबह नौ बजे क्रय-विक्रय केंद्र पहुंच गई थीं। घंटों इंतजार के बाद उन्हें केवल दो बोरी यूरिया दी गई। वहीं संग्रामपुर निवासी किसान रामकिशोर मंडी परिसर स्थित पीसीएफ केंद्र पर टोकन लेकर खाद के इंतजार में पांच घंटे बैठे रहे। मशीन में अंगूठा नहीं लगने के कारण उन्हें बिना खाद के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नरैनी विकासखंड की न्याय पंचायत नहरी-करतल में 14 ग्राम पंचायतें और 24 मजरे आते हैं। यहां नहरी सहकारी संघ में खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। किसान मिही लाल, रमेश चंद, मुकेश, रामनरेश, जितेंद्र और अजय सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें बीते शनिवार को खाद के लिए टोकन मिला था, लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी डीएपी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह 8:30 बजे से किसान समिति पहुंचकर इंतजार करते रहे, फिर भी खाद नहीं मिली। किसानों का आरोप है कि बिचौलिए समिति के टोकन खरीदकर किसानों को 300 रुपये में बेच रहे हैं। करतल, नहरी और बिलहरका समेत कई गांवों में डीएपी 1800 से 2100 रुपये तक बोरी बेची जा रही है।
किसानों ने आरोप लगाया कि रात में गाड़ियों से खाद निकालकर ग्रामीण क्षेत्रों में कालाबाजारी की जा रही है। खाद नहीं मिलने से चना और गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि देरी होने पर खेतों की नमी चली जाएगी और समय से बोआई करना मुश्किल हो जाएगा।
----
कर्मचारियों की हड़ताल से ताला बंद

नरैनी। कस्बे की बी-पैक्स समिति में कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ताला बंद है। इससे क्रय-विक्रय सहकारी समिति पर किसानों का दबाव बढ़ गया है। केंद्र प्रभारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 400 किसानों को टोकन दिए गए हैं। इनमें 200 किसानों को खाद दी जा चुकी है। केंद्र पर 752 बोरी डीएपी, 500 बोरी यूरिया और 86 बोरी एनपीके उपलब्ध है। किसानों को जमीन के रकबे के आधार पर खाद दी जा रही है।
---
स्टॉक था पर नहीं हुआ वितरण
अतर्रा के क्रय-विक्रय केंद्र पर सोमवार को 1000 बोरी यूरिया और करीब 100 बोरी डीएपी उपलब्ध थी। यहां 150 टोकन के आधार पर यूरिया वितरित की गई, लेकिन डीएपी नहीं बांटी गई।
सचिव राम सिंह ने बताया कि स्टॉक में उपलब्ध डीएपी राजकीय कृषि फार्म प्रभारी की मांग पर संबंधित अधिकारी के आदेश के बाद दी जानी है। वहीं मंडी परिसर स्थित पीसीएफ केंद्र पर 500 बोरी डीएपी उपलब्ध थी।
सचिव रामलखन कुशवाहा ने बताया कि 160 टोकन के आधार पर किसानों को खाद वितरित की जा रही है। बी-पैक्स में लगातार तालाबंदी से किसान एक केंद्र से दूसरे केंद्र तक भटक रहे हैं।

---
आज से हड़ताल खत्म होने और नहरी में खाद वितरण का दावा
एआर कोऑपरेटिव अंसल कुमार ने बताया कि नहरी संघ में फिलहाल खाद उपलब्ध नहीं है। मंगलवार को खाद उपलब्ध होने की संभावना है। दो नवंबर को सचिव प्रतिनिधियों के साथ बैठक निर्धारित थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार से हड़ताल समाप्त होने की बात कही गई है। कई केंद्रों पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खाद वितरित की जा रही है। नहरी समिति को भी खुलवाकर खाद का वितरण शुरू कराया जाएगा।

फोटो-4-दुजिया देवी। संवाद

फोटो-4-दुजिया देवी। संवाद

फोटो-4-दुजिया देवी। संवाद

फोटो-4-दुजिया देवी। संवाद

फोटो-4-दुजिया देवी। संवाद

फोटो-4-दुजिया देवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed