{"_id":"6830c66a90502acbc40cbe59","slug":"even-after-two-days-power-supply-is-disrupted-heat-is-becoming-severe-banda-news-c-212-1-sknp1008-126999-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बेपटरी, गर्मी पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बेपटरी, गर्मी पड़ रही भारी
विज्ञापन
भूरागढ़ में टूटी लाइन को ठीक करते बिजली कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
बांदा। दो दिन पहले आंधी और पानी में बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति अभी भी पटरी पर नहीं लौटी। शहर व गांवों में टूटे खंभे व तारों को विभाग अभी तक दुरुस्त नहीं कर सका। शुक्रवार को भी 20 से ज्यादा गांवों में लोग बिना बिजली के गर्मी में बेहाल रहे। कई जगह फाल्ट की तलाश में विभाग दो दिन से लगा है।
मंगलवार की रात आई आंधी व बारिश से शहर के भूरागढ़ में तारों के ऊपर पेड गिर गया था, जिससे मोहल्ला खिन्नी नाका, मढियानाका, खुटला आदि सहित कई मोहल्लों की बिजली बंद रहीं। दिन में तारों को दुरुस्त कर लाइन चालू की गई तो पुन: तार टूट गए। बिजली कर्मी दिनभर लाइन से ठीक करने में लगे रहे। अभी तक सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसी प्रकार तिंदवारी रोड मंडी समिति के पास मुख्य लाइन के तार टूटने से सारी रात 33 केवी सब स्टेशन बंद रहा, लेकिन अभी तक 33 केवी सब स्टेशन से होने वाली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली का आना जाना अभी भी लगा हुआ है। अमर टाॅकीज के पास ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ जाने से अलीगंज फीडर तीन घंटे तक बंद रहा। कमोवेश यहीं स्थिति अन्य फीडरों की रही। ज्यादातर मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से शुरू नहीं हो सकी है। उधर, उप केंद्र जारी और खुरहंड सहित औगासी व मर्का उप केंद्र से जुड़े करीब 20 गांवों में 72 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सका। यहां पेड़ गिरने से कई जगह तार टूट गए थे और करीब 12 पोल उखड़कर झुक गए थे। कुछ उखड़े पोल तो सीधे करा दिए गए, पर टूटे छह पोल अभी तक नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि जान माल गर्मी में प्राण निकल रहे हैं और बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
-आंधी व पानी से कई जगह खंभे तथा तार टूट गए हैं। ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए है। कई जगह फाल्ट की भी समस्या है। टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही शहर व गांवों की बिजली आपूर्ति पटरी पर आ जाएगी। -राजीव रंजन, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, नगरीय, बांदा।