फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Essay competition winners honored

निबंध प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Wed, 09 Mar 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Essay competition winners honored
Essay competition winners honored - फोटो : BANDA
बांदा। ‘भारतीय लोकतंत्र में महिला सशक्तीकरण की भूमिका’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा हुई। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन संत कृपाल सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, लामा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया था।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने आयोग द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली सहायता के बारे में बताया। साहित्यतकार छाया सिंह ने जीवन से जुड़े सामाजिक संघर्षों को साझा किया। महिला डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने बच्चों को नैतिक मूल्यों की जानकारी और लिंग असमानता के प्रति जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन

महाविद्यालय निदेशक डॉ. सर्वेश कुमार ने महिला अधिकारों के बारे में बताया। अतिथियों को सम्मान पत्र भेंट किए। सचिव यश शिवहरे ने आभार जताया। छात्र-छात्राओं ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। डा. पंकज सिंह, आदित्य तिवारी, पुष्पेंद्र शुक्ला, फरहीन, सोनू, प्रीति, वसुंधरा, कुलदीप व शिवम आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन छात्र प्रदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed