{"_id":"97aca7e7d41b946e3df0efde2738af98","slug":"equity-by-200-resolution-of-protection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 वट लगाकर संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 वट लगाकर संरक्षण का संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवी संगठनों और बुंदेलखंड में हरियाली की
विज्ञापन
कोशिशों में दिलचस्पी रखने वाले ग्रामीणों ने ‘16 पेड़ एक जिंदगी’ अभियान
शुरू किया है। इसके तहत बांदा जनपद में 200 वट (बरगद के पौधे) रोपे जा रहे
हैं। इनकी देखभाल के लिए ग्रामीण संकल्प पत्र भर रहे हैं। पौधों को नाम भी
दिया गया है।
प्रवास सोसायटी के आशीष सागर ने बताया कि बुंदेलखंड में खत्म हो रही हरियाली और सरकारी फर्जी पौध रोपण के बीच ग्रामीणों की मदद से एक नई पहल शुरू की गई है। इसकी शुरुआत नरैनी तहसील की दोआबा पट्टी में बसे गांवों से हुई है।
अन्य क्षेत्रों के गांवों से भी यह अभियान चल रहा है। इसके तहत 200 बरगद के पौधे लगाए जा रहे हैं। इनको तीन साल तक सुरक्षित और संरक्षित करने के संकल्प पत्र भराए जा रहे हैं। बताया कि बरसड़ा मानपुर गांव में धर्मपाल राजपूत ने वट पौध रोपकर उसे वरनंदन नाम दिया है।
ठाकुरदीन पाल, छोटेलाल, संतराम, रामदास राजपूत ने भी अपने-अपने पौधों का नामकरण किया है। किशनी पुरवा गांव में रामनरेश पटेेल, बाबादीन और किसुआ प्रजापति ने बरगद के पौध लगाकर नाम रखा है। यह सिलसिला जारी है। बड़ोखर खुर्द और गुरेह गांव में भी तैयारी है।
हरियाली चौपाल संयोजक आशीष सागर ने बताया कि दो सौ बरगद के पौधे लगा दिए जाने के बाद उनका बारहों संस्कार होगा। इस अभियान में प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद गुप्ता और रेंजर केके जायसवाल भी सहयोग कर रहे हैं। अध्यापक यशवंत पटेल, सुमन लता पटेल, डॉ. विवेक पांडेय भी शामिल हैं।