फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Entire family missing in suspicious condition

संदिग्ध अवस्था में पूरा परिवार लापता

Tue, 22 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Entire family missing in suspicious condition
Entire family missing in suspicious condition - फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। जसपुरा थाना क्षेत्र के भाथा गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के लापता होने की आशंका से परिजन परेशान हैं। उधर, पुलिस इसे बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र का बता रही है। शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच में कोई तथ्य सामने नहीं आए हैं। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को भाथा गांव निवासी एक युवक ने कई परिजनों के साथ जसपुरा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी भतीजी के साथ अक्तूबर में परिवार के ही एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। छूटने के बाद वह धमकी देता रहा। बताया कि 4 फरवरी को अदालत में पेशी के लिए उसकी , भतीजी व तीन अन्य लोग भाथा गांव से बांदा गए थे। वहां से पांचों लापता हैं। फोन स्विच ऑफ जा रहा है। शहर कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक के यहां भी दस्तक दी।
विज्ञापन

पीडितने बताया कि आरोपी अपने घरों में ताला डालकर मंगलवार को कहीं लापता हो गए हैं। उन पर ही शक है। जसपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। उधर, शहर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी जांच की जा रही है। लगाए गए आरोपों का कोई सुबूत नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed