{"_id":"66a542fd97e79ad7320e87a4","slug":"engineers-accused-the-chief-engineer-of-arbitrariness-banda-news-c-212-1-bnd1004-113701-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: इंजीनियरों ने प्रमुख अभियंता पर लगाया मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: इंजीनियरों ने प्रमुख अभियंता पर लगाया मनमानी का आरोप
विज्ञापन
बांदा। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों ने छठवें दिन भी कार्यालय परिसर में धरना दिया। प्रमुख अभियंता पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना की चेतावनी दी।
संघ के जनपदीय अध्यक्ष इं. वीरेंद्र प्रताप की अगुवाई में सिंचाई विभाग के इंजीनियरों ने बांह में काली पट्टी बांधकर ड्यूटी की। इसके बाद केन कैनाल प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। सचिव चंद्रप्रकाश ने कहा कि प्रमुख अभियंता (परियोजना) की मनमानी से इंजीनियर्स परेशान हैं। नियमों के विपरीत कार्रवाई की जार ही है। समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को समस्याओं से संबंधित पोस्टकार्ड भेजे गए। धरना प्रदर्शन में घनश्याम वर्मा, धीरेंद्र प्रताप, चंद्र पप्रकाश, प्रयाग प्रसाद, आकांक्षा गुप्ता, आरिफ कमाल, राजीव सरोज, दिव्या साहू, शुभम गुप्ता, प्रेम प्रकाश वर्मा, शैलेंद्र, अवधेश कौशल, राहुल सिंह, मनीष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, देश दीपक, रामआसरे, रजनीश कुमार, रामप्रकाश, चंद्रमोहन आदि उपस्थित रहे। घनश्याम वर्मा ने कहा कि यदि समय से समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो प्रमुख अभियंता कार्यालय परिसर लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना देंगे।