{"_id":"69b45b58d676c7b8c80e3534","slug":"encroachment-on-roads-and-markets-traffic-jams-causing-problems-banda-news-c-212-1-bnd1007-142695-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़कों व बाजार में अतिक्रमण, जाम से होती परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़कों व बाजार में अतिक्रमण, जाम से होती परेशानी
Sat, 14 Mar 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 07 बबेरू चौराहा पर लगा जाम। संवाद
तिंदवारी। कस्बे की सड़कों व बाजारों में अतिक्रमण से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। दिन में कई बार लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इससे निजात दिलाने की मांग की है।
कस्बे से होकर गुजरे बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर रोजाना लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। स्थानीय दिनेश तिवारी, राजीव शुक्ला, देवीदीन, नत्थूप्रसाद, गौतम आदि ने बताया कि कस्बे की मुख्य सड़कें व बाजार अतिक्रमण का शिकार हैं। स्थानीय दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है। इससे लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी उठानी पड़ती है।
कहा कि इसके साथ ही अवैध पार्किंग की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। पैदल चलने को बने फुटपाथ पर लोग दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े कर देते हैं। पपरेंदा चौराहा, बबेरू चौराहा, भिडौर मार्ग पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां अक्सर लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और जाम से निजात दिलाने की मांग की है।