फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Emphasis on making scout guides more effective

Banda News: स्काउट गाइड को और प्रभावशाली बनाने पर जोर

Thu, 12 Sep 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making scout guides more effective
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रधानाचार्य यूनिट लीडर व स्काउट गाइड कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य आयुक्त ने कहा कि स्काउट-गाइड को और ज्यादा प्रभावशाली बनाना होगा। उन्होंने स्काउट-गाइड के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

स्काउट कमिश्नर व प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय की अगुवाई में आयोजित कार्यशाला स्काउट प्रार्थना के साथ शुरू हुई। कार्यशाला में स्काउट गाइड के नवीनीकरण, पंजीकरण, अंशदान, बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता, प्रथम, द्वितीय व तृतीय सोपान, जांच शिविर, सर्वोत्तम कैडेट रैली, बेसिक एडवांस कोर्स, बुलबुल स्काउट गाइड, रोवर रेंजर आजीवन सदस्य को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुख्य आयुक्त व डीआईओएस विजय पाल सिंह ने स्काउटिंग को और भी अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए सुझाव दिए। मानव संपदा व निपुण भारत को लेकर भी उन्होंने चर्चा की। स्काउट कमिश्नर मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताया। इस मौके पर सहायक प्रदेशिक संगठन आयुक्त शिव प्रताप सिंह, सचिव सरोज मिश्रा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त अशोक कुमार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरुण कुमार अग्रहरि, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड आराधना गौतम,जिला संगठन आयुक्त गाइड स्मिता द्विवेदी, सुघर सिंह, अमिता कुशवाहा, सुधा सिंह, कुलदीप श्रीवास आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed