फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electricity workers will be on strike for 48 hours from today

आज से 48 घंटे हड़ताल पर रहेंगे बिजली कर्मी

Sun, 17 Nov 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers will be on strike for 48 hours from today
बांदा। भविष्य निधि राशि घोटाले के विरोध में बिजली कर्मियों द्वारा चल रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन की शृंखला में 18 व 19 नवंबर को 48 घंटे सभी विभागीय अभियंता व कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की बांदा यूनिट द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर यह दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। इसमें अभियंता और स्थायी और संविदा कर्मचारी शामिल रहेंगे। संघ के अतिरिक्त जोनल मंत्री आनंद कुमार पाल ने बताया कि यह आंदोलन प्रदेश व्यापी है। खंडीय अध्यक्ष मोहन राजपूत ने कहा है कि इस आंदोलन में सभी अभियंता और कर्मियों की भागीदारी अनिवार्य है।
विज्ञापन

धरना आदि पीलीकोठी स्थित सब स्टेशन परिसर में होगा। खंडीय मंत्री अमरेश पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य निधि मामला और संविदा कर्मियों के इपीएफ तथा ऊर्जा निगम के एकीकरण आदि पर तेलांगाना सरकार की तर्ज पर ठोस निर्णय ले वरना व्यापक आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी कमाल अहमद ने बताया कि पीलीकोठी परिसर में हुई बैठक में जितेंद्र कुमार, सुमित गुप्ता, अरशद, प्रकाश, सुरेश सिंह, राजेश, कल्लू, हरिलाल, विष्णुदत्त, अनिल पाठक, अजय सविता, हिमांशु यादव, अतुल कुमार, पवन कुमार, श्याम बहादुर, राकेश साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed