फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electricity supply to the district hospital was disrupted for seven and a half hours, no operations were conducted

Banda News: साढ़े सात घंटे गुल रही जिला अस्पताल की बिजली, नहीं हुए ऑपरेशन

Sat, 21 Sep 2024 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to the district hospital was disrupted for seven and a half hours, no operations were conducted
बांदा। जिला अस्पताल के लिए आई बिजली लाइन में शनिवार को फिर फाल्ट हो गया। इससे सुबह नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली गुल रही। बिजली न होने के कारण हड्डी रोग विभाग में लगे चार ऑपरेशन प्रभावित हुए। इससे मरीजों को वापस लौटना पड़ गया।
विज्ञापन

चिल्ला रोड पावर हाउस से जिला अस्पताल के लिए अलग बिजली लाइन है। जिला अस्पताल में ट्रांसफार्मर रखकर यहां बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार को सुबह नौ बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से बिजली विभाग को सूचना दी गई। तकरीबन 11 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और लाइन चेक की, लेकिन वहां कोई फाल्ट नहीं मिला। इसके बाद बिजली कर्मचारी वापस लौट गए।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग करते हुए फाल्ट की मरम्मत की। शाम चार बजे तक कई बार टेस्टिंग की गई, लेकिन चंद मिनट होल्ड रहने के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो जाती रही। बाद में साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। पूरा दिन अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप रहने की वजह से हड्डी रोग विभाग में मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो सके। मरहम पट्टी के लिए आए मरीजों को ही ड्रेसिंग करने के बाद चलता कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
बिजली लाइन में फाल्ट की वजह से आपूर्ति ठप रही। हालांकि अस्पताल का जनरेटर चलाया गया। इससे एसी नहीं चलाए गए, सिर्फ पंखा और कूलर ही चल सके। शाम साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी है। सोमवार से मरीजों को असुविधा नहीं होगी। -डा. एसडी त्रिपाठी, सीएमएस, जिला पुरुष अस्पताल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed