फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election,village,former,voter,DM

डेढ़ दशक से प्रधानी चला रचा इतिहास

Tue, 27 Apr 2021 07:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
election,village,former,voter,DM
अतर्रा। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रहूसत तेंदुही में एकमात्र बिरादरी का घर होने के बावजूद अशोक सिंह विकास कार्यों के बलबूते लगातार तीन बार से प्रधानी का चुनाव जीत रहे हैं। वह पहली बार 2005 में चुनाव मैदान में उतरे। यहां से वह पहली बार निर्वाचित हुए। वर्ष 2010 और वर्ष 2015 में उनके सिर प्रधानी का ताज रहा।
विज्ञापन

लगातार तीन पंचवर्षीय गांव की सरकार चलाकर अशोक सिंह ने जनता का विश्वास जीता। अबकी महिला सीट होने पर उन्होंने अपनी पत्नी गुड़िया सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। ग्राम पंचायत रहूसत तेंदुही की आबादी 4500 है। मतदाता 1600 हैं। इस बार लगभग 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। (संवाद)
विज्ञापन

------------
प्रधानी चुनाव में देवरानी-जेठानी आमने-सामने
तिंदवारी। ब्लॉक क्षेत्र के पिपरगवां ग्राम पंचायत में देवरानी और जेठानी प्रधानी का चुनाव लड़ रही हैं। देवरानी और जेठानी के आमने-सामने होने पर घर वाले भी दो पाटों में बंट गए हैं। दोनों के पति अपनी-अपनी पत्नियों को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हैं। पिपरगवां ग्राम पंचायत से एक ही घर से देवरानी सीता देवी और जेठानी आशा देवी चुनाव मैदान में हैं। सीता के पति चुनकवा और आशा के पति शिवपूजन दिन-रात एक किए हैं। देवरानी सीता 2005 में प्रधान रह चुकी हैं। जेठानी पहली मर्तबा चुनाव मैदान में हैं। दोनों हाईस्कूल उत्तीर्ण हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
फोटो परिचय-6-घर-घर जाकर प्रचार करते समर्थक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed