{"_id":"602959b38ebc3ee94e4c56e6","slug":"election-school-home-voter-man-banda-news-knp611873819","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी महासभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी महासभा
विज्ञापन
election,school,home,voter,man
- फोटो : BANDA
बांदा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगी। यह निर्णय महासभा की रविवार को खुटला स्थित मंदिर परिसर में बैठक में लिया गया।
जिला उपाध्यक्ष केपी विश्वकर्मा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने हर कानूनी मदद का भरोसा दिलाया। सचिव वीरेंद्र विश्वकर्मा व संजय विश्वकर्मा ने घर-घर जाकर समाज के लोगों को जागरूक किया जाएगा। शशांक और शिवलाल विश्वकर्मा ने आह्वान किया कि समाज के लोग अंगूर के गुच्छे की तरह संगठित रहें, तभी उनका महत्व बढ़ेगा। बच्छराज विश्वकर्मा ने बच्चों को पढ़ाने को कहा। इस मौके पर देवीदयाल विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष रामबाबू विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, जनार्दन, श्याम, रामबाबू, मनबोधन, कल्लू बाबू, शिवलाल, ललित विश्वकर्मा आदि मौजूद थे। (संवाद)
--------
फोटो परिचय-15- महिला घेरा कार्यक्रम संबोधित करते सपा नेता पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव।
शिक्षित बेटियों से समाज का महत्व : यादव
बांदा। प्रथम महिला गवर्नर और स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू की जयंती पर बबेरू क्षेत्र के भदवारी व बनबरौली गांव में महिला घेरा को संबोधित करते हुए सपा नेता अनिल यादव ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। बेटों की तर्ज पर बेटियों को भी शिक्षित करने का आह्वान किया। कहा कि सपा सरकार ने महिलाओं के हित में तमाम योजनाएं लागू कीं। इस मौके पर रामपाल प्रजापति, उमेश यादव, संजय यादव, कल्ली यादव, राजरानी यादव, गुड़िया यादव, शालू सिंह, सरिता सिंह, अर्चना सिंह, प्रेमा देवी, पूर्व प्रधान छोटू यादव, मुन्ना लाल यादव, कमल यादव आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
--------------------
फोटो परिचय-2- अस्पताल में भर्ती अज्ञात वृद्ध।
घायल को अस्पताल पहुंचाया, शिनाख्त नहीं
बांदा। मानवता और इंसानों के प्रति हमदर्दी अभी बरकरार है। इसकी ताजा बानगी जिले के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित घराने के सदस्य और ईदगाह व जामा मस्जिद के मुतवल्ली डॉ. शेख सादी जमा ने पेश की। हाईवे पर घायल पड़े अंजान वृद्ध को देखकर सपरिवार लखनऊ जा रहे जमा ने कार रोककर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां वृद्ध का इलाज चल रहा है। वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो पा रही।
उसकी बोली भी कुछ अलग है। समझ में नहीं आ रही। बृहस्पतिवार की सुबह डॉ. जमा कार से जा रहे थे। चिल्ला थाना क्षेत्र के अतराहट गांव के पास हाईवे पर वृद्ध रेंगता मिला। उसके दोनों पैर और हाथ बुरी तरह लहूलुहान थे। उसकी बोली समझ में नहीं आ रही थी। आसपास के ग्रामीणों ने भी पहचानने से इनकार कर दिया। डॉ. जमा ने एसडीएम पैलानी डॉ. रामकुमार से संपर्क कर एंबुलेंस मंगवाई और घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. विनीत सचान और डॉ. टीआर सरसैया इलाज कर रहे हैं। डॉ. जमा अपनी टीम से नियमित तीमारदारी करा रहे हैं। डीएम आनंद कुमार सिंह को भी सूचना दी है। वृद्ध कहां का रहने वाला है, यह पता नहीं चल पा रहा। शिनाख्त की कोशिश कराई जा रही है। (संवाद)

election,school,home,voter,man- फोटो : BANDA