{"_id":"640f6c8dddc82e3a47094884","slug":"election-officers-tussle-with-chairman-and-members-banda-news-c-12-1-121387-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अध्यक्ष व सदस्यों से चुनाव अधिकारी की नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अध्यक्ष व सदस्यों से चुनाव अधिकारी की नोकझोंक
विज्ञापन
अतर्रा। क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड के निष्पक्ष चुनाव पर आशंका जताई जा रही है। अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों की इसी मसले को लेकर चुनाव अधिकारी से तीखी नोकझोंक हुई। चुनाव अधिकारियों पर समिति कर्मचारियों से मिलकर धांधली का आरोप लगाया है। आंदोलन की चेतावनी दी है।
क्षेत्रीय सहकारी समिति में डायरेक्टर्स के चुनावों में रविवार को उस वक्त सवालिया निशान लग गया जब मौजूदा अध्यक्ष सहित दर्जनों सदस्यों के नाम मतदाता सूची से गायब मिले। उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की और आपत्ति दर्ज कराई। निष्पक्ष चुनाव पर संदेह जताया। सोमवार को दोपहर बाद चुनाव अधिकारी कुलदीप कुमार व सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र समिति कार्यालय पहुंचे। सदस्यों ने दोनों अधिकारियों को चुनाव में रुचि न लेने व समिति कर्मचारियों के साथ सांठगांठ कर धांधली का आरोप लगाया।
इस पर चुनाव अधिकारी भड़क गए। अध्यक्ष सहित समिति सदस्यों से उनकी तीखी नोकझोंक होने लगी। सदस्यों ने आरोप लगाए कि जानबूझकर मतदाता सूची से नाम काटे गए हैं। अध्यक्ष नीरज गौतम, समाजसेवी अंबरीष गर्ग ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव में संदेह है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेशचंद्र ने नोकझोक की बात से इनकार किया है।