फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ek ghante mein ek saath rope gae 30 prajaatiyon ke paudhe

एक घंटे में एक साथ रोपे गए 30 प्रजातियों के पौधे

Wed, 29 Jul 2020 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
ek ghante mein ek saath rope gae 30 prajaatiyon ke paudhe
कृषि विश्वविद्यालय में पौधरोपण का जायजा लेते डीएम अमित सिंह बंसल। साथ में सिटी मजिस्ट्रेट सुरें - फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश के बांदा सहित आठ जनपदों में एक ही दिन एक घंटे में 240 प्रजातियों के पौधरोपण का विश्व रिकार्ड बनाने की मंगलवार को कृषि विश्वविद्यालय परिसर में धूम रही। वन विभाग के तत्वावधान में भव्य तैयारियों के बीच 30 प्रजातियों के 12-12 पौधे (कुल 360) रोपे गए। कहा गया था कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। यह गलत साबित हुआ। कोई प्रतिनिधि नहीं आया। पूरे कार्यक्रम की वीडियोग्राफी की गई। कुल 70 मिनट कार्यक्रम चला।
विज्ञापन

प्रदेश के आठ जनपदों में मंगलवार को यह विशेष अभियान आयोजित हुआ। इसमें बांदा भी शामिल है। सुबह 10 से 11 बजे तक पौध रोपे गए। प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि इसके लिए 2-2 सदस्यीय 15 टीमें बनाई गई थीं। कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आधा हेक्टेयर भूमि में 30 किस्मों के पौधे एक साथ रोपे गए। इस अभियान की अगुवाई चित्रकूटधाम मंडल के वन संरक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने की। डीएम अमित सिंह बंसल और सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने भी पौधरोपण किया। कुल 360 पौधे लगाए गए। कृषि विश्वविद्यालय की डॉ.पूनम (प्रोफेसर ऑफ फॉरेस्ट बायलॉजी), डॉ.अर्चना खरे (प्रोफेसर बॉटनी, पंडित जेएन कालेज, बांदा) भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन

डीएफओ ने दावा किया कि आज तक ऐसा कहीं नहीं हुआ कि एक ही स्थान पर 30 प्रजाति के पौधे रोपे गए हों। लगाए गए पौधों में बूटा, कुमट्ठा, भुड़कुप, कुंभी, हरीचंपा, मदनमस्त, करधई, कपुत्रजीवा, सोमवल्ली आदि शामिल हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी श्यामलाल ने तैयारी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed