फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ek baik par ja rahe do doston kee sadak haadase mein maut

एक बाइक पर जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

Wed, 29 Jul 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
ek baik par ja rahe do doston kee sadak haadase mein maut
बांदा। एक बाइक से जा रहे दो दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सामने से आ रहे बालू भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार गिर गए। ट्रैक्टर इन्हें कुचलता हुआ निकल भागा। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर शवों के पास जाम लगा दिया। देर रात पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद जाम खुलवाया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला। परिजन कह रहे हैं कि बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के ऐला गांव निवासी चंद्रकेश कुमार कुशवाहा (30) पुत्र चिरौंजीलाल इसी गांव के दोस्त भीष्म देव कुशवाहा (32) पुत्र जयराम के साथ सोमवार रात करीब नौ बजे एक बाइक पर नरैनी क्षेत्र के पाड़ादेव गांव जा रहा था। वहां यह दोनों डंप बालू में मजदूरी करते थे। बाइक चंद्रकेश चला रहा था। गिरवां थाना क्षेत्र के कीरतपुर नहर के पास सामने से बांसी गांव की तरफ से आ रहे बालू भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों बाइक से गिर गए। ट्रैक्टर इन्हें कुचलता हुआ भाग निकला। बाइक चला रहे चंद्रकेश की वहीं मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल भीष्म देव को तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां आते ही उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दोहरी मौतों से परिजन और ग्रामीणों में रोष भड़क पड़ा। घटनास्थल पर जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया। गिरवां थाना पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम लगाए लोगों को बमुश्किल शांत किया। चंद्रकेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंद्रकेश अविवाहित था। दोनों के बीच दोस्ती थी और एक साथ डंप बालू स्थल पर मजदूरी करते थे। चंद्रकेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का और भीष्म देव दो भाइयों में छोटा था। भीष्म की पत्नी पिंकी गर्भवती है। थाना इंसपेक्टर शशि कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक भीष्म के पिता जयराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed