{"_id":"6738dfbe72157e63e7005013","slug":"eight-people-including-uncle-and-nephew-injured-in-road-accidents-banda-news-c-212-1-bnd1006-118190-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क दुर्घटनाओं में मामा-भांजे समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क दुर्घटनाओं में मामा-भांजे समेत आठ घायल
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कायल गांव निवासी नारायण (45) पुत्र देवीदयाल बाइक में सवार होकर बबेरू जा रहा था। तभी उमरी गांव के पास सरकारी एंबुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस लेकर मौके से भाग निकला। खबर पाकर पहुंचे परिजनों ने दूरी एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है।
इसी तरह बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव निवासी शिरोमन (36) अपने भांजे अमित (19) निवासी ग्राम परसेटा थाना बिसंडा के साथ बाइक में सवार होकर पवइया गांव जा रहे थे, तभी पवइया मोड़ पर सामने से बाइक में सवार होकर आ रहे गोलू (17) पुत्र सहादेव निवासी लालपुर फतेहपुर, अनुराग (18) पुत्र भोला निवासी सेमरई फतेहपुर और अंकित (22) पुत्र विपिन निवासी छिलोलर कमासिन की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में पांचों बाइक सवार जख्मी हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा निवसी रमेश (40) पुत्र गयाप्रसाद और देवराज (50) पुत्र सजीवन निवासी बिलौरा डेरा जसपुरा बाइक में सवार होकर शनिवार की दोपहर झंझरी पुरवा जा रहे थे, तभी रास्ते में दूसरी बाइक से भिड़ंत हो जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक में सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों को सीएचसी जसपुरा से जिला अस्पताल और वहां से मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।