{"_id":"5700169a4f1c1bd875f005bc","slug":"eight-million-become-tindwari-area-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिंदवारी क्षेत्र में आठ करोड़ से बनेंगी सड़कें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिंदवारी क्षेत्र में आठ करोड़ से बनेंगी सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
तिंदवारी क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानते सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और प्रत्याशी दीपा सिंह गौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में लगभग 8 करोड़ रुपये तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत किए हैं। इसमें लगभग पौने 2 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इस क्षेत्र से सपा की घोषित प्रत्याशी दीपा सिंह गौर ने यह जानकारी अपने आवास पर आए क्षेत्रीय बाशिंदों को दी। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
दीपा सिंह गौर ने बताया कि दुरेड़ी से पहरहा मार्ग के लिए 188.87 लाख स्वीकृत हुए हैं। इसमें 37.78 लाख जारी कर दिए गए हैं। इसी तरह झंझरी पुरवा में मेन रोड और सीसी मार्ग व नाली के लिए 63.42 लाख मंजूर हुए हैं और 12.68 लाख जारी हो गए हैं। केवटरा डाड़ी का डेरा से लुहारी तक संपर्क मार्ग के लिए 281.27 लाख स्वीकृत हुए हैं और 56.25 लाख आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
बगिया-पिपरहरी मार्ग के लिए 134.88 लाख स्वीकृत करके 26.98 लाख शासन ने जारी कर दिए हैं। पिपरी-बगिया से चकलाहार मार्ग के लिए 133.92 लाख स्वीकृत हुए हैं और 26.78 लाख जारी हो गए हैं। सपा प्रत्याशी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कई गांवों में हैंडपंप लगवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन