फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Eight houses burned by the spark of a short circuit

शार्ट सर्किट की चिंगारी ने फूंक दिए आठ मकान

Wed, 27 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 27 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Eight houses burned by the spark of a short circuit
आग से जलते घर। - फोटो : अमर उजाला

बदौसा। शार्ट सर्किट से लगी आग से आठ मकान व गृहस्थी खाक हो गई। दो कीमती मवेशियों की जलकर मौत हो गई। पानी न मिलने से दमकल कर्मी मूकदर्शक बने रहे। उत्तेजित ग्रामीणों ने फायर टैंकर फूंकने का प्रयास किया। बाद में ग्रामीणों व बांदा से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू किया। कई ग्रामीण बुझाने में झुलस गए। कसबे के समीपवर्ती महुराई (दुबरिया) गांव में बुधवार को शाम करीब चार बजे बिजली की लाइन में हुई स्पार्किंग से शारदा प्रसाद कुशवाह के मकान में आग लग गई।

विज्ञापन


पड़ोसी राजेंद्र पुत्र रामचंद्र पटेल, पिंटू व मिथलेश पुत्रगण रामफल, बद्री पुत्र देवीदयाल, सुरेश व शिवकरन पुत्रगण विक्रम, चंद्रपाल पुत्र रामनारायण के मकान भी चपेट में आ गए। लगभग एक घंटे बाद अतर्रा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। गांव में तालाब व ट्यूबवेल न होने से फायर ब्रिगेड को पानी नहीं मिला और वह लाचार खड़े रहे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने दमकल वाहन को आग लगाने की कोशिश की तो चालक वाहन लेकर भाग निकला। उधर, बदौसा के पांच निजी ट्रैक्टर व टैंकरों से पानी ढोकर ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


दो घंटे बाद जिला मुख्यालय से पानी भरकर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया। देर शाम तक फायर ब्रिगेड सुलगती आग बुझाने में जुटी रही। सबसे अधिक नुकसान राजेंद्र का हुआ। उसकी घर-गृहस्थी के साथ एक लाख रुपये कीमत की दो भैंसों की जलकर मौत हो गई। सुरेश व शिवबरन का थ्रेसर व इंजन जल गया। एसडीएम विनय कुमार पाठक, तहसीलदार राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नरैनी डा.राकेश मिश्र समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे। आग बुझाने में गांव के ललित सुरेश, बुद्धविलास, महादेव आदि झुलस गए। आग बुझाने में ट्रैक्टर व टैंकर मालिकों ने भरपूर मदद की। शमीम, नसीम, राजू वाजपेयी, ललित पटेल, राजाभइया यादव अपने ट्रैक्टर व टैंकर लेकर यहां से ट्यूबवेलों से पानी ढोते रहे। महुराई गांव में हैंडपंपों के बूते आग बुझाना नामुमकिन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed