{"_id":"67004351b0220491f002a026","slug":"e-rickshaw-driver-was-made-to-drink-alcohol-and-was-killed-by-hitting-him-on-the-head-with-a-brick-banda-news-c-212-1-sknp1006-116481-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ई-रिक्शा चालक को शराब पिला, सिर में ईट मारकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ई-रिक्शा चालक को शराब पिला, सिर में ईट मारकर की थी हत्या
विज्ञापन
बांदा। ई-रिक्शा चालक को पहले शराब पिलाई फिर सिर में ईंट से वारकर हत्या की गई थी। इस बात का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को किया है। अवैध संबंधों के चलते प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी से मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव में पहली अक्टूबर को एक शव रिक्शे में पड़ा मिला था। जिसका सिर कुचला हुआ था। उसकी पहचान बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आंबेडकर नगर निवासी अजय कुमार वर्मा के रूप में की गई थी। पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह कर रहे थे।
उन्होंने खुलासा करते हुए देर शाम बताया कि मृतक अजय कुमार अपनी पत्नी से अलग होकर एक अन्य महिला बबेरू के देवीनगर निवासी रेखा देवी के साथ किराए का कमरा लेकर बांदा के तिंदवारा गांव में रहता था। रिक्शा चलाता था। उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ बबेरू में रहती थी। रेखा देवी का एक अन्य व्यक्ति फतेहगंज के कर्माडांडी गांव के आशीष कुमार से अवैध संबंध हो गए थे। जिसमें अजय रोड़ा बन रहा था। रेखा व आशीष ने मिलकर अजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 30 सितंबर की रात आशीष व रेखा देवी, अजय के साथ उसके रिक्शे में बैठकर कनवारा गांव की ओर गए। वहां उन्होंने अजय को शराब पिलाई, फिर दोनों ने मिलकर ईंट से वारकर उसकी हत्या कर दी। शव को वहीं छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आशीष व रेखा देवी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय देवेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह व सोनम यादव आदि शामिल रहे।