{"_id":"65d258c8f24574505306f054","slug":"during-inspection-of-the-pond-water-supply-was-found-stopped-in-the-pink-toilet-banda-news-c-212-1-bnd1002-107227-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तालाब के निरीक्षण में पिंक टायलेट में पानी आपूर्ति मिली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तालाब के निरीक्षण में पिंक टायलेट में पानी आपूर्ति मिली बंद
Mon, 19 Feb 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
नरैनी। एसडीएम ने नगर पंचायत सदस्यों के साथ भोजे तालाब का निरीक्षण किया। बंद पड़े पिंक टॉयलेट में पानी की आपूर्ति बंद मिली। सीसी रास्ते के दोनों ओर मिट्टी नहीं डाली गई।कस्बा की पुरानी बस्ती में स्थित भोजे तालाब का नगर पंचायत ने 60 लाख रुपये से अधिक की लागत से सुंदरीकरण कराया था। नगर पंचायत के सदस्यों ने बताया कि यहां ठेकेदार को लगभग 50 लाख रुपये का भुगतान पूर्व में किया जा चुका है। ठेकेदार बाकी भुगतान की मांग कर रहा था। नगर पंचायत सदस्य संतोष शिवहरे, आदित्य त्रिपाठी, नीरज रायकवार, धर्मेंद्र वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा ने तालाब में कराए गए निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने की मांग एसडीएम से की थी।तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम विकास यादव ने तालाब के भीटा में बने सीसी रोड का निरीक्षण किया। सदस्यों ने बताया कि यह बरसात के पानी में धंस कर बर्बाद हो गया था। भुगतान प्राप्त करने के लिए ठेकेदार ने दोबारा मरम्मती करण कराया है। इस रास्ते के दोनों ओर मिट्टी का भराव नहीं कराया गया है। तालाब में बना पिंक शौचालय बंद पड़ा मिला। इसमें अभी तक जलापूर्ति की व्यवस्था नही की गई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन