फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dumper hit the bike, three died, one injured

Banda News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत, एक घायल

Tue, 24 Sep 2024 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dumper hit the bike, three died, one injured
नरैनी (बांदा)। बाइक पर सवार दो भाइयों समेत चार युवकों को डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है। हादसा डंपर को मिनी ट्रक के ओवरटेक करते समय हुआ। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। एक घंटा बाद मुआवजे के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। उधर, पुलिस एक ही बाइक पर चार युवकों के सवार होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धोबिन पुरवा अंश पुकारी गांव निवासी मनोज उर्फ बउवा (26) प्रभुदयाल (28) व मोहनपुरवा अंश खलारी गांव के विजय बहादुर (29) छोटे भाई रामबाबू (24) के साथ बाइक से जा रहे थे। ये लोग सुबह साढ़े सात बजे अतर्रा में लकड़ी उतारने जा रहे थे।
विज्ञापन

लहुरेहटा मार्ग के लोधिन पुरवा रोड पर स्थित चौराहे पर सामने से खाली डंपर आ रहा था। उसे ओवरटेक कर एक मिनी ट्रक आ गया। इससे दोनों बाइक चालक हड़बबड़ा गए और डंपर ने दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल चारों युवकों को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया। मनोज, प्रभुदयाल और विजय बहादुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल रामबाबू का इलाज चल रहा है। रामबाबू ने बताया कि चालक डंपर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। वहां से सील बंद शवों को लेकर वापस चौराहे पर आ गए और जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंचीं सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी, तहसीलदार संतोष कुमार, जिला पंचायत सदस्य मीराबाई पटेल ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवा दिया। तीनों शवों को अस्पताल लाकर वाहन वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नरैनी में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। जानकारी मिली है कि एक ही बाइक पर चारों सवार थे। हालांकि परिजन दो बाइकें बता रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed