{"_id":"657df74a5c987304a00d8394","slug":"dumper-crushes-woman-going-to-farm-banda-news-c-212-1-bnd1002-5319-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खेत जा रही महिला को डंपर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खेत जा रही महिला को डंपर ने कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर अपने खेत जा रही महिला को कबरई से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला के अंग सड़क पर बिखर गए। हादसा होते देख आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ लिया और उसे पीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने ग्रामीणों ने हादसे के बाद जाम लगा दिया। जाम तकरीबन एक घंटे तक लगा रहा। बाद में सीओ सिटी के पहुंचने पर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी रज्जन (50) पत्नी जुम्मन शनिवार को दोपहर तीन बजे के करीब अपने घर से खेत जा रही थी। खेत जाने के लिए उसने गांव से आटो किया था। ग्योरा मुगली तिराहे पर वह आटो से उतरकर पैदल खेत की ओर जाने लगी। तभी वहां पीछे से आए गिट्टी लादे डंपर ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसके शरीर के अंग सड़क में बिखर गए। हादसा होते देख परिजन और ग्रामीण दौड़ पड़े। उन्होंने डंपर चालक को पकड़ लिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटनास्थल पर मटौंध थाना पुलिस व भूरागढ़ चौकी पुलिस भी पहुंच गई। हादसे से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। तकरीबन एक घंटा जाम लगा रहा। बाद में मौके पर सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मटौंध थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। उन्हें समझाया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।