{"_id":"5fdced668ebc3e3c8c6ef503","slug":"dumper-crushed-bike-brother-in-law-died-banda-news-knp6007341147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाइक रौंदी, जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने बाइक रौंदी, जीजा-साले की मौत
विज्ञापन
बांदा। डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार जीजा-साले की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हाईवे पर हुए हादसे में पुलिस ने आनन-फानन दोनों शवों को मर्च्युरी पहुंचा दिया। पुलिस के मुताबिक हेलमेट न मिलने से माना जा रहा है कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
घटना शुक्रवार को देर रात बांदा-महोबा नेशनल हाईवे पर हुई। मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव से मातादीन (30) पुत्र छोटे लाल अपने साले छुट्टन (22) पुत्र बादे को बाइक में बैठाकर मटौंध जा रहा था। थाना क्षेत्र के मुरेड़ी गांव के मोड़ के पास सामने से कबरई की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
बाइक चालक जीजा मातादीन और उसके साले छुट्टन की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक भाग निकला। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक छुट्टन सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के गौरिहार थानान्तर्गत रायपुर गांव का रहने वाला था। बाइक पर वह गांव से अपने जीजा के घर खैराडा आया था। दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी छुट्टन की बताई गई है। मटौंध थाना इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी ने बताया कि शवों को एंबुलेंस से मर्च्युरी भेज दिया गया है।