फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dudin SP Lohia Jubilee of small bicycles

छोटे लोहिया की जयंती पर दौड़ीं सपा की साइकिलें

Wed, 05 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 05 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dudin SP Lohia Jubilee of small bicycles

समाजवाद के पुरोधा कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र की

विज्ञापन
जयंती के साथ ही सपा ने साइकिल रैलियों की शुरुआत कर दी। हर विधानसभा क्षेत्र में सपाइयों के साइकिल जत्थों को वरिष्ठ नेताओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सपा की साइकिलें 12 अगस्त तक दौड़ती रहेंगी।

बुधवार को सपा कार्यालय में गोष्ठी हुई। स्व. जनेश्वर मिश्र के चित्र पर फूल और मालाएं चढ़ाई गईं। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, विधायक विशंभर सिंह यादव, प्रदेश सचिव और बांदा जनपद प्रभारी दीपमाला कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली, पूर्व अध्यक्ष इमरान अली राजू आदि ने श्रद्धांजलि दी।

गोष्ठी के बाद बड़ोखर ब्लाक की साइकिल यात्रा को इन नेताओं ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। साइकिल टीम के प्रभारी छात्र सभा प्रदेश सचिव ओम नारायण त्रिपाठी विदित के नेतृत्व में राजन चंदेल, जनमेजय सिंह, प्रियांशु, दिनेश यादव, सौरभ आदि 30 साइकिल यात्रियों का जत्था हटेटी पुरवा, कहला, गंछा, बजरंग पुरवा, सोहाना आदि गांवों को रवाना हुआ। रामपाल प्रजापति, अमित सेठ भोलू, मदन गोपाल, वृंदावन वैश्य, हाजी रफीकुस्समद भी मौजूद रहे।

बबेरू ब्लाक की साइकिल टीम को विधायक विशंभर सिंह यादव ने सिमौनी गांव में झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभारी कमल सिंह यादव सहित महेंद्र यादव, अभिलाष यादव, लाखन निषाद, दिलीप सोनी, सूर्यपाल यादव, ओम प्रकाश, चंद्रदीप यादव भी शामिल रहे।

तिंदवारी ब्लाक मेें जिला महासचिव राजेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख विवेक यादव और नगर पंचायत चेयरमैन बृजेश पटेल ने साइकिल यात्रा को झंडी दिखाई। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अनूप यादव के नेतृत्व में पतराखन निषाद, पंकज गुप्ता, सत्तार अली, रामबरन यादव, प्रेमचंद्र कुशवाहा, रंभू प्रजापति, मोहम्मद जिलानी शामिल रहे।

महुआ ब्लाक में पूर्व प्रदेश सचिव हसन सिद्दीकी सहित शैलेंद यादव, मनोज वर्मा ने झंडी दिखाकर रैली रवाना की। सुशील त्रिवेदी के नेतृत्व में आलोक यादव, अमित द्विवेदी, कामता चक्रवर्ती, महेश वर्मा, कासिम अली, अनिल सिंह, राकेश यादव, राजाभइया यादव, नरेश गिहार, लल्ला यादव आदि शामिल रहे।

बिसंडा ब्लाक में प्रदीप यादव और अभिलाष यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। पुरषोत्तम यादव, बाबूलाल प्रजापति, हसीब प्रधान, आत्माराम यादव, आनंद गुप्ता, जितेंद्र सिंह, रामराजा त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

कमासिन ब्लाक में छात्र सभा अध्यक्ष निर्भय सिंह मोंटी के नेतृत्व में रैली निकली। कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव यादव ने झंडी दिखाई। छेदीलाल गुप्ता, विजय पाल यादव, नरेंद्र यादव, उदय वीर सिंह, राममूरत शामिल रहे। जसपुरा ब्लाक में उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकली।

विजय करन यादव, उमा सिंह, दिनेश सिंह, शकील खां, कुदरत उल्ला खां, फूलचंद्र निषाद आदि शामिल रहे। नरैनी ब्लाक में क्रांति नेता और पूर्व अध्यक्ष इम्तियाज खां और महबूब आलम ने आमिर खां के नेतृत्व में साइकिल यात्रा को रवाना किया।

भरतलाल दिवाकर, हनीफ, शाहिद, बृजभूषण यादव, रामकिशोर राजपूत, सुंदरलाल निषाद, बसंतलाल पटेल, गुलाम गौस, सगीर, अवधेश सिंह, केडी पटेल भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed