{"_id":"64e3a2f7700e2004f20bc499","slug":"drunk-security-guard-swinging-from-the-noose-banda-news-c-212-1-bnd1001-1698-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शराब के नशे में फंदे से झूला सिक्योरिटी गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शराब के नशे में फंदे से झूला सिक्योरिटी गार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शराब के नशे में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उसके माता-पिता दूसरे मकान में रह रहे थे। पत्नी अपने मायके गई थी। मां ने घर जाकर देखा तो घटना की जानकारी हो सकी।
मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी विजय पाल (35) ने रविवार को शाम पांच बजे करीब अपने घर के कमरे में साड़ी से छत से निकले पंखे के पाइप से फंदा लगा लिया। शाम को मां राजाबाई जब घर पहुंची तो कमरे में उसका शव फंदे से लटका पाया। छोटे भाई कृष्णपाल ने बताया कि विजयपाल अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। दो माह पहले अपने घर आया हुआ था। वह अपनी पत्नी किरन व दो बच्चों के साथ अलग मकान में रहता था। 14 अगस्त को शराब पीने में हुए विवाद में पत्नी किरन को उसका भाई रविशंकर निवासी संग्रामपुर, चित्रकूट अपने साथ मायके ले गया था। पत्नी के जाने के बाद से वह प्रतिदिन शराब पीकर घर आ रहा था। शराब के नशे में उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पिता शिवकरन श्रीवास मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष मरका रमेश कुमार ने बताया कि विजयपाल शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।