{"_id":"5d389ef18ebc3e6c926ac7ad","slug":"dropped-wire-on-schoolchildren-banda-news-knp5034859183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब स्टेशन के सामने स्कूली बच्चों पर गिरा तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब स्टेशन के सामने स्कूली बच्चों पर गिरा तार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में करंट से झुलसे छात्र।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पावर कार्पोरेशन की जर्जर लाइनों की पोल उसके ही सब स्टेशन की नाकतले खुल गई। इसका खामियाजा दो मासूम स्कूली बालकों को भुगतना पड़ा। दोनों बुरी तरह झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाइन टूटने की दूसरी घटना में मजदूर की मौत हो गई।
जर्जर लाइनों के टूटने के सिलसिला थम नहीं रहा। ताजी घटना में गुरुवार को शहर के मुख्य 33/11 पीली कोठी सब स्टेशन के सामने हुई। सेंट मेरीज स्कूल में 12वीं का छात्र सार्थक सेठ (17) पुत्र संजीव सेठ निवासी छावनी और 11वीं का छात्र अशोक (17) पुत्र रमाकांत निवासी बन्योटा एक ही बाइक पर स्कूल से घर लौट रहे थे। सब स्टेशन के सामने से निकलते समय हाईटेंशन लाइन से टूटकर अर्थिंग वायर उनकी बाइक पर आ गिरा।
लोहे का यह वायर आग के अंगारे की तरह लाल था। दोनों छात्र बुरी तरह झुलस गए। बाइक में भी आग लग गई। सब स्टेशन के कर्मचारियों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई और बाइक की आग बुझाई। अस्पताल में स्कूल प्रधानाचार्य सुसई रतिनम ने बालकों का हालचाल लिया। पावर कार्पोरेशन के नवागंतुक उप खंड अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के डाड़ामऊ गांव में मनफूल (30) पुत्र दयाराम पाल बुधवार को सुबह अपने दरवाजे पर खड़ा था। तभी बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर आ गिरा। उसकी वहीं मौत हो गई। पत्नी फूलकली ने बताया कि मनफूल हैदराबाद में मजदूरी करता था। एक माह पहले घर आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।