फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dressed market Dhanteras today

सजे बाजार, धनतेरस आज

Sun, 08 Nov 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 08 Nov 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dressed market Dhanteras today

बांदा। खुशियों का पर्व ‘दीपोत्सव’ सोमवार से शुरू हो

विज्ञापन
जाएगा। अगले पांच दिन तक दीप जलाने का सिलसिला जारी रहेगा। नौ नवंबर को धनतेरस, 10 को छोटी दीपावली, 11 को दीपावली और 12 को गोवर्धन पूजा और 13 नवंबर को भाई दूज मनाया जाएगा।

छोटी दीपावली (धनतेरस) का पर्व सोमवार को परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। चौक बाजार में पूर्व संध्या पर दुकानों को सजाने संवारने का काम चलता रहा।

ग्राहकों को रिझाने की होड़ मेें दुकानेें बढ़ाकर फुटपाथ पर भी रख दी गई हैं। इससे सड़कें सकरी हो गईं और आवागमन बाधित हो रहा है। यह समस्या सबसे ज्यादा बलखंडीनाका पुलिस चौकी से महेश्वरी देवी चौराहा होते हुए शंकर गुरु चौराहा और अमर टाकीज चौराहा तक है।

वहीं छोटी दीपावली से ग्रामीण इलाकों में दीवारी नृत्य का दौर शुरू हो जाएगा। गांव-गांव बच्चे व बड़े सभी ढोल की धुन पर दीवारी खेल खुशियों का इजहार करते हैं। महिलाएं भगवान धनवंतरि की स्थापना तथा पूजा अर्चना कर दरिद्रता दूर कर संपन्नता आने की कामना करेंगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित उमाकांत त्रिवेदी बताते हैं कि धनतेरस पर स्थिर और अस्थिर लग्नों में खरीददारी का विशेष योग है। इसके अनुसार ही धनतेरस की खरीददारी करें। प्रापर्टी, आभूषण, सोना, चांदी व अन्य कीमती धातुएं : सुबह 6.49 से 9.06 बजे तक।

दोपहर 12.57 से 02.08 बजे तक। शाम 5.34 से 7.31 बजे तक। रात 12.02 से 02.16 बजे तक। वाहन, टीवी, फ्रिज, कपड़े व इलेक्ट्रानिक्स सामान : सुबह 9.10 से 11.15 बजे तक। दोपहर 3.57 से 5.34 बजे तक। शाम 7.57 से 9.45 बजे तक।

धनतेरस पर शाम 5.16 मिनट से शाम 7.48 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस काल में मिट्टी के एक दीए में तिली या सरसो का तेल भरकर घर में प्रवेश द्वार की दाईं तरफ जलाना चाहिए।

धनतेरस से यम द्वितीया तक यम को दीप दान करने से परिवार में अकाल मृत्यु नहीं होती। मान्यता है जब पांडव अपना सारा राजपाट जुएं में हार गए तब द्रोपदी ने छठ का व्रत रखा था। द्रोपदी की मनोकामना पूरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed