फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DR. Singh was honored by all

डॉ. सिंह को किया सभी ने सम्मानित

Sun, 08 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 08 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
DR. Singh was honored by all
डॉ.एसएन सिंह को सम्मानित करते विधायक दलजीत सिंह और ड्रग एसोसिएशन पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.एसएन सिंह का शनिवार को शाम सारंग सभागार मेें नागरिक अभिनंदन हुआ। इसका आयोजन कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने किया था। अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में डॉ.सिंह नायाब हैं।  एसोसिएशन अध्यक्ष संतोष ओमर ने कहा कि शल्य चिकित्सा क्षेत्र में डॉ.सिंह बेमिसाल चिकित्सक रहे हैं। भविष्य में भी उन्हेें सम्मानित किया जाएगा। डॉ.सिंह ने कहा कि बांदा में उन्हें स्थापित करने का श्रेय तत्कालीन यहां के डॉ.जीएन भार्गव, डॉ. चूणामणि, डॉ. दीनबंधु सक्सेना, डॉ. प्रभा, डॉ. सुशील कुमार शर्मा, डॉ .यदुनाथ सिंह को है।

विज्ञापन


डॉ. सिंह की पत्नी आशा सिंह ने 1990 मेें हुए हादसे मेें डॉ.सिंह को दिव्यांग बन जाने के बावजूद हौसले की सराहना की। डॉ. शबाना रफीक ने कविता के जरिये  डॉ. सिंह को सराहा। विधायक दलजीत सिंह डॉ.सिंह को सम्मानित करते हुए उम्रदराजी की कामना की। एसोसिएशन के उमाशंकर रुपौलिहा, अवधेश कपूर, शांतनु ओमर आदि ने शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किए। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, कमलेश गुप्ता, अमित सेठ भोलू, अशोक गुप्ता, सत्य प्रकाश ने डॉ.सिंह को व्यापार रत्न और डॉ.रामलायक सिंह ने बुंदेलखंड गौरव सम्मान दिया। एमआर एसोसिएशन के राधेश्याम गुप्त सहित नेपाल सिंह, हरीओम, रामविशाल, आरडी यादव आदि ने भी सम्मानित किया।
विज्ञापन



कोआपरेटिव बैंक पूर्व अध्यक्ष लाखन सिंह, रामभरत सिंह तोमर, डॉ.नरेंद्र गुप्ता, डॉ.आरके गुप्ता, सीएन तिवारी, राजबाला गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, एसपी गुप्ता, जीके अग्रवाल, सतीशचंद्र भट्ट, एसपी सिंह, नीरज सोनी, एमएच खां इत्यादि डाक्टरों सहित ज्योत्सना पुरवार, चंद्रिका प्रसाद दीक्षित, पूर्व प्राचार्य बाबूलाल गुप्त, डॉ.शरद चतुर्वेदी, व्यापारी नेता संतोष गुप्ता, महिला डिग्री कालेज प्रवक्ता डॉ.सबीहा रहमानी, आनंद सिन्हा आदि शामिल रहे। राज कुमार राज ने आभार जताया। राजेंद्र रावत ने संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed