फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dr. Abhilash Re-Principal in Atra College

अतर्रा महाविद्यालय में डॉ. अभिलाष पुन: प्राचार्य

Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Dr. Abhilash Re-Principal in Atra College
अतर्रा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति ने यहां महाविद्यालय में डा.अभिलाष श्रीवास्तव को प्राचार्य पद पर पुन: बरकरार रखा है। कुलपति ने अपने आदेश पत्र में महाविद्यालय प्रबंध समिति को अस्तित्वहीन व कालातीत बताते हुए कहा है कि प्रबंध समिति द्वारा प्राचार्य को निलंबित करने का आदेश निष्प्रभावी है। प्रबंध समिति ने एक माह 23 दिन बाद पूर्व प्राचार्य को हटा दिया था।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधक कर्ण सिंह ने डा.अभिलाष को निलंबित कर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेशचंद्र मिश्रा को प्राचार्य नियुक्त कर दिया था। इस पर डॉ.अभिलाष ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कुलपति के यहां प्रत्यावेदन देकर निलंबन आदेश रद्द करने का अनुरोध किया था। कुलपति ने प्रबंधक से आख्या मांगी। आरोपों की जांच भी की गई।
विज्ञापन

कुलपति ने प्रबंधतंत्र द्वारा जांच के लिए समिति गठित न किए जाने पर भी सवाल खड़े किए। निलंबन को द्वेष पूर्ण माना। कुलपति प्रो.जेवी वैश्मपायन ने अपने इस आदेश पत्र की पुष्टि भी की। उधर, प्राचार्य डॉ. अभिलाष का कहना था कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार थे। दूसरी तरफ प्रबंधक डा.कर्ण सिंह ने बताया कि उन्हें फिलहाल कुलपति का ऐसा कोई आदेश नहीं प्राप्त हुआ है। मिलने पर प्रबंध समिति विचारोपरांत आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed